•आज हैं पारसी समुदाय मनाएगा पारसी नव वर्ष नवरोज़।
◆ सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कल शाम स्वतंत्रता दिवस पर बाड़मेर से लगती पाक सीमा पर पाक रेंजर्स को मिठाई भेंट की।
◆ प्रधानमंत्री ने कहा – जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान को जोडना होगा।
◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें स्वतंत्रता दिवस दिवस के अवसर पर एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जयशंकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. मनसुख मांडविया और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
◆ विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने पिछले 4 महीने में बच्चों के आधार पहल के अंतर्गत 79 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन किया। यह आधार 5 वर्ष तक आयु के बच्चों को जारी किया जाता है। बच्चों का नामांकन चेहरे की छवि और माता-पिता या अभिभावक के बायोमेट्रिक पहचान के आधार पर किया जाता है।
◆ राजस्थान के पाली जिले में रामदेव पदयात्रा के दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से 5 तीर्थयात्रियों की मौत और 4 अन्य घायल।
◆ भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल सतीश एन घोरमडे ने श्रीलंका में आईपीकेएफ स्मारक पर उन भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिन सैनिकों ने द्वीप राष्ट्र में स्थायी शांति लाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
◆ आतंकवादियों ने बडगाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में ग्रेनेड फेंका जिसमें एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इलाके की घेराबंदी की
गई है।
◆ गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में ‘ऐ वतन’ गीत गाया। इसके बाद 76वें स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
◆ लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान पथराव हुआ।
तिरंगा यात्रा के दौरान पहली यात्रा के पुरुषों के समूह ने पिछली कुछ प्रतिद्वंद्विता के कारण दूसरी यात्रा पर पथराव किया।
◆ 15 अगस्त को अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन के एक साल: ‘औरतों’ से कहा जा रहा है कि वो अपनी नौकरी मर्दों को दे दें।
◆ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना, कहा- न्याय देना सिर्फ अदालतों का काम नहीं।