April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (1 अक्टूबर, राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस)…अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस

★ विश्व शाकाहारी दिवस

★ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

◆ राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्‍ली में 68वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान किए। प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को भारतीय सिनेमा में उनके जीवनपर्यंत योगदान के लिए 2020 का दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार प्रदान किया गया।

◆ भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने 26से 29 सितम्‍बर तक योग्यकार्ता में आयोजित तीसरी जी-20 शेरपा बैठक में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
कांत ने नवंबर में इंडोनेशिया में होने वाले जी-20 बाली शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए भारत की प्रतिबद्धता और सक्रिय सहयोग की पुष्टि की।

◆ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और के. एन. त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के आगामी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए।

◆ यूक्रेन की सरकार ने बताया, दक्षिणी यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया शहर के पास नागरिक वाहनों के काफिले पर हुए रूसी मिसाइल हमले में 23 लोग मारे गए और 28 अन्य घायल हो गए।

◆ प्रकाशन विभाग को उत्‍कृष्‍ट पुस्तक 2022 के लिए नौ पुरस्कार दिये गये हैं। ये पुरस्कार कल नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स ने प्रदान किए। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा, प्रकाशन विभाग को विभिन्न श्रेणियों में छह प्रथम पुरस्कार मिले हैं।

◆ रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले उन्‍होंने दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के आबू रोड में कार्यक्रम स्थल पर जुटे लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने विशाल सभा को संबोधित करने के लिए माइक का उपयोग नहीं किया क्योंकि वे रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग कर किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करना चाहते थे।

◆ तमिल फिल्म सूरराई पोट्टरू को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार दिया गया।

◆ 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम में संगीतकार एवं फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज को डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘1232 KMs’ में उनके गीत ‘मेरेंगे तो वहीं जा कर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा अंकिता उत्तराखंड की बेटी है। उसके न्याय के लिए जो भी जरूरी कार्रवाई होगी वो हम करेंगे क्योंकि उत्तराखंड में इस तरह का जघन्य अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। हमारा हर संभव प्रयास रहेगा कि उनको कठोर से कठोर सजा मिले।

◆ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल यूक्रेन के चार नए इलाक़ों को रूस में शामिल किया। राष्ट्रपति पुतिन ने अपने भाषण में भारत का भी जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम ने मध्य युग में औपनिवेशिक नीति शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने स्लेव ट्रेड, अमेरिका में इंडियन ट्राइब्स का जनसंहार, भारत में लूट और चीन के खिलाफ इंग्लैंड और फ्रांस का युद्ध किया।

◆ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रिवेंटिव डिटेंशन व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला है। 12 नवंबर, 2021 को त्रिपुरा सरकार ने प्रिवेंटिव डिटेंशन का एक आदेश पारित किया था। इस आदेश को रद्द करते हुए चीफ जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एस रविंद्र भट और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने ये टिप्पणी की।

◆ प्राकृतिक गैस की कीमत 40 फीसदी बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची।

नॉर्वे स्थित एक संस्था- ईरान ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि हिजाब विरोधी प्रदर्शनों में अब तक बच्चों समेत 83 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स के मुताबिक, 29 सितंबर तक कम से कम 28 पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

◆ अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक ट्यूशन सेंटर में कल सुबह एक आत्मघाती धमाका हुआ। हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हैं। मरने वालों में ज्यादातर नौजवान विद्यार्थी हैं।