Site icon Khabribox

सुबह की ताजा ख़बरें (30 नवंबर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की पुण्यतिथि)

◆ भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 दिसंबर से प्रायोगिक आधार पर खुदरा डिजिटल रुपया शुरू करने की घोषणा की।


🔸राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के कारण प्रौद्योगिकी संस्‍थानों से भविष्‍य के लिए तैयार रहने का आह्वान किया ।
🔹भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण- UIDAI की ओर से अक्टूबर की मासिक प्रगति और उपलब्धि रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया है कि इस वर्ष अक्टूबर में आधार प्रमाणिकरण के जरिए 175 करोड़ से अधिक लेन-देन किए गए।
🔸पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के मोबाइल फोन निर्यात में बढोतरी पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के बीच मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना से अधिक होकर 5 अरब डॉलर के आंकडे को पार कर गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 2 अरब 20 करोड डॉलर था।

🔹सिंगापुर की विस्तारा एयरलाइन्स का एअर इंडिया में विलय होगा। टाटा सन्‍स और सिंगापुर एयरलाइंस ने विज्ञप्ति में कहा कि नियामक मंजूरी मिलने के साथ ही विलय की यह प्रक्रिया मार्च 2024 तक पूरी हो जाएगी। नई कंपनी में टाटा सन्‍स की करीब 75% और सिंगापुर एयरलाइन्‍स की 25% हिस्‍सेदारी होगी।

🔸असम-मेघालय सीमा पर मुकरोह गांव में हुई हिंसा में छह लोगों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है।
🔹श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। भारतीय मछुआरों की पांच नावें भी जब्त कर ली गयी हैं।
🔸मरीका स्थित मानवाधिकार संगठन ने कहा कि चीन सरकार को कोविड प्रतिबंधों का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे लोगों के मौलिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।


🔹ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मुक्‍त व्‍यापार समझौते-एफटीए में अपने देश की वचनबद्धता दोहराई है, जिसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र के साथ सम्‍बन्‍ध बढ़ाने पर विशेष ध्‍यान केन्द्रित करने के लिए भारत शामिल होगा।


🔸महान एथलीट पी.टी. उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। साथ ही वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली ओलिंपियन और अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी हैं। इससे पहले इस वर्ष उन्हें राज्यसभा का सदस्य भी मनोनीत किया गया था। 


🔹भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच क्राइस्टचर्च में सुबह 7 बजे शुरू ।
🔸नई दिल्ली से 8 किमी पश्चिम में कल रात करीब 9.30 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी
🔹कांग्रेस नेता राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। वहाँ उन्होंने एक जनसभा में कहा, असली तपस्या किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार करते हैं पर उन्हें कुछ नहीं मिलता और जो 2 लोग प्रधानमंत्री की पूजा करते हैं उन्हें देश का पूरा धन दे दिया जाता है। इंटरनेट पर सब मिलता है पर किसान को बीमा देने वाली कंपनी का पता नहीं मिलता।


🔸त्रिलोकपुरी मर्डर केस में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आरोपी कथित तौर पर मृतक के शरीर के अंगों को फेंक रहा है।

Exit mobile version