Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (14 नवंबर, बाल दिवस)

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बाली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए आज से इंडोनेशिया के तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे।

◆ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

◆ T20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को हराकर दूसरी बार खिताब जीता।

◆ पश्चिम बंगाल में हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफआपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अखिल गिरि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

◆ तुर्की के इस्ताम्बुल के केंद्रीय क्षेत्र के एक व्यस्त इलाके में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

◆ दक्षिण कोरिया के दागू में भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता, किरण अंकुश जाधव, रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल की टीम ने एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10मी. एयर राइफल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक। वहीं महिलाओं में मेहुली घोष, इलावेनिल वलारिवान, मेघना सज्जनहार की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

◆ अमरीका के नेवादा राज्‍य में महत्‍वपूर्ण बढत हासिल करने के साथ ही सीनेट में सत्‍तारूढ डेमोक्रेटिक पार्टी अपना बहुमत बरकरार रखने में कामयाब रही है। सीनेट चुनाव के परिणाम सत्‍तारूढ पार्टी के लिए पिछले 20 वर्षों में सबसे बेहतर रहे हैं।

◆ अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला आज से नई दिल्‍ली में शुरू हो रहा है।वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मेले का उद्घाटन करेंगे। यह मेला 27 नवम्‍बर तक चलेगा।
इस बार मेले का मुख्‍य विषय वोकल फॉर लोकल – लोकल टू ग्‍लोबल है।

◆ उत्तराखंड: हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में 3 दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

◆ आज नासा मून रॉकेट आर्टेमिस I को लॉन्च करने का फिर से प्रयास करेगा।

◆ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे चार दिन की यात्रा पर फ्रांस रवाना। जनरल पांडे भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग बढाने के लिए वहां के सेना प्रमुख और शीर्ष सैन्‍य अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।

Exit mobile version