March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (15 अगस्त, स्वतन्त्रता दिवस🇮🇳)

◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 76वें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्ट्र को संबोधित किया।

◆राष्‍ट्र आज 76वां स्वतंत्रतादिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी राष्‍ट्र ध्‍वज फहराएंगे और राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे।

◆ प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्‍दी के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। आज उन्‍हें वेंटिलेटर से हटाया गया। न्‍यूयार्क में एक व्‍याख्‍यान देने जाते समय उन पर हमला किया गया। रुश्‍दी को गंभीर चोट लगने पर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

◆ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

◆ बद्रीनाथ धाम को 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे से रोशनी से जगमग किया गया।

◆ इस स्वतंत्रता दिवस पर नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को दूसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। सेना के 8 जवानों शौर्य चक्र प्रदान किए गए जिसमें से 2 सिपाही कर्ण वीर सिंह और गनर जसबीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

◆ दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बांग्लादेश में महज़ एक हफ़्ते के अंदर पेट्रोल-डीज़ल के दाम 50 फ़ीसदी से अधिक बढ़ गए हैं।

◆ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत जिस तरीके से विविधता को समेटे हुए है, उसके लिए पूरी दुनिया इसकी ओर देखता है।

◆कर्नाटक के हासन जिले के अदालत परिसर में एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर चाकू मार कर हत्या कर दी। ये घटना पति-पत्नी के बीच तलाक के मामले में मजिस्ट्रेट की ओर से मध्यस्थता की एक घंटे की कोशिश के बाद हुई।

◆ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन मार्च में शामिल हुए।

◆ स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।