Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (17 जनवरी)

◆ भारत के राष्ट्रव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान का एक वर्ष पूर्ण। अब तक 157 करोड से अधिक टीके लगाए गए।

◆प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा देश के टीकाकरण कार्यक्रम ने जीवन बचाने और आजीविका की रक्षा करने में मदद की।

◆ स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण कार्यक्रम के एक वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

◆ प्रधानमंत्री कल देवास में विश्‍व आर्थिक मंच को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से संबोधित करेंगे।

◆ पहला राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस आज मनाया गया, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा–पर्पल रेवूलूशन स्टार्ट-अप इंडिया अभियान में जम्मू-कश्मीर का योगदान।

◆ सीबीआई ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड – गेल में विपणन मामलों के निदेशक और अन्यि अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मंत्री हरक सिंह रावत को कैबिनेट से बर्खास्त किया: उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय
,बीजेपी विधायक हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

◆ श्रीनगर के सराफ कदल इलाके में आज शाम करीब 6:40 बजे पुलिस के गश्ती दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक हमला किया।

◆ आज लाहौल-स्पीति स्थित आईस स्केटिंग रिंक काजा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नौवीं राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप-2022 का शुभारंभ किया।

◆ आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की।

◆ चुनाव आयोग ने पत्रकारों को भी पोस्टल बैलट के जरिए वोट डालने की दी इजाजत।

◆ राजस्थान: नाबालिग से कथित रेप मामले की सीबीआई जांच का फ़ैसला।

◆ वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दशक में भूलने की बीमारी यानी डिमेंशिया के मामले तीन गुना तक बढ़ सकती है।

◆ 4 फरवरी से चीन की राजधानी बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू होंगे।

Exit mobile version