Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (21अक्टूबर)..…..आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ, उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर

◆ पाल में आगामी संसदीय चुनावों के दृष्टिगत उधम सिंह नगर में भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें आपसी प्रेम, सद्भाव तथा सौहार्द व चुनावों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

◆ सरकार ने विश्वास व्यक्त किया है कि दालों और प्याज के दाम वर्तमान त्योहारी मौसम में नहीं बढ़ेंगे। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र मूल्य की स्थिति, उत्पादन, आयात, निर्यात और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर पैनी नजर रखे हुए है।

◆ टी20 विश्वकप क्रिकेट के ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैण्‍ड्स ने सुपर 12 के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है। श्रीलंका ने सुपर-12 के ग्रुप-1 में, वहीं नीदरलैण्‍ड्स ने ग्रुप-2 में अपना स्‍थान बनाया है। भारत ग्रुप-2 में है।

◆ टेन की प्रधानमंत्री लिज़_ट्रस ने इस्‍तीफा दिया। वह सात सप्‍ताह से भी कम समय प्रधानमंत्री पद पर रहीं। इस्‍तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह जनादेश पर खरी नहीं उतर पायीं।
उन्होंने कहा कि उन्‍होंने किंग चार्ल्‍स को इस्‍तीफे की जानकारी दे दी है।

◆ आज से अयोध्या में तीन दिवसीय अयोध्या दीपोत्सव समारोह होगा शुरू।

◆ असम सरकार ने राज्य के आठ जिलों और एक सब डिविजन में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम 1958-#अफस्पा की अवधि और छह महीने बढ़ा दी है। यह आदेश एक नवम्बर से प्रभावी हो जाएगा। कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है।

◆ महाराष्ट्र आतंक रोधी दस्‍ते के अधिकारियों ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया-पीएफआई के पनवेल में सचिव और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें जानकारी मिली थी कि PFI के सदस्य महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में बैठक कर रहे हैं।

◆ विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कहा, वह विश्व में हैजे के बढते मामलों और टीकों की कमी के कारण टीके की दो डोज की बजाय एक डोज देने की नीति अपनायेगा। नीति में यह बदलाव अस्थाई तौर पर किया गया है।

◆ उत्तराखंड: PM मोदी कल उत्तराखंड यात्रा के दौरान करीब 1000 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें माना से माना दर्रा (NH07) सड़क चौड़ीकरण परियोजना शामिल है।

Exit mobile version