Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (23 जनवरी)

◆ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा देश डिजिटल इंडिया की मौन क्रांति की साक्षी है।

◆ मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह कोरोना संक्रमित।

◆निर्वाचन आयोग ने चुनावी रैलियों और रोड-शो पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढाया।

◆राष्‍ट्रव्‍यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 161.81 करोड टीके लगाए गए।

◆बृहन मुम्बई नगर निगम ताडदेव इमारत में आग लगने की दुर्घटना की जांच करेगा। इस दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गई और 23 अन्य घायल हुए हैं।

◆ लखनऊ में सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में पी वी सिंधु और बंसोड मालविका सिंगल्स फाइनल में पहुंच गई हैं।

◆ महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। यह दिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

◆ जम्मू_कश्मीर: शोपियां जिले के किलबाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया।

◆ यूपीएससी उम्मीदवारों के समर्थन में बोले राहुल गांधी- सरकार उनकी समस्या का हल निकाले।

◆ एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि केले के फूलों से रस चूसनेवाले चमगादड़ों की आंतों में ऐसे अच्छे बैक्टीरिया घट गए, जो इंसानों के स्वास्थ्य के लिए अहम हैं।

◆ सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति की बिना वसीयत के मौत हो जाने पर भी उसकी संपत्ति पर उसकी बेटी का अधिकार बनता है, ऐसे मामलों में संपत्ति पर बेटी का अधिकार दूसरे उत्तराधिकारियों से ज्यादा होगा।

Exit mobile version