Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (25 जुलाई, विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस )

★ विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस 25 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन वैज्ञानिकों को प्रजनन चिकित्सा में मनाता है।इस दिन दुनिया के पहले IVF बच्चे का जन्म हुआ था।

◆ निवर्तमान राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि देश 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए तैयार है।

◆ भारत की नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल सुबह संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में राष्‍ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी।

◆ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मजबूत और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर नया भारत किसी को भी कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार।

◆ आई.सी.एस.ई. के 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित।

◆ भारत के नीरज चोपड़ा ने अमरीका में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।

◆ सभी प्रमुख बंदरगाहों को अगले छह महीनों के लिए रो-पैक्स और यात्री नौकाओं पर पोत संबंधी शुल्क से छूट।

◆ बांग्लादेश में सन्थाल आदिवासी भारत में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उत्सव मना रहे हैं।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जुलाई को 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का उद्घाटन करेंगे।

◆ उत्तर प्रदेश में गोहत्या निरोधक कानून के तहत पांच लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज।

◆ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महंगाई पर उठाया सवाल, कहा- जरूरी चीज़ों की कीमतें कम हों।
और खाद्य वस्तुओं की कीमतों के संबंधों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

◆ रूस ने कहा है कि उसने ओडेसा बंदरगाह पर मिसाइल हमले कर एक यूक्रेनी युद्धपोत और अमेरिका से सप्लाई किए गए हथियारों को नष्ट कर दिया है।

Exit mobile version