◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि आतंकवाद फैलाने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल न किया जाए।
◆ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में चक्रवात तूफान का अलर्ट जारी किया है। आने वाले इस तूफान का नाम ‘गुलाब’ है, जो पाकिस्तान ने रखा है।
◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से अपने साथ 157 कलाकृतियां वापस ला रहे हैं जो चोरी और तस्करी के जरिये देश के बाहर चली गई थीं।
◆ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में जाने वाले मूक-बधिर कार्यकर्ता भी अब सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ प्रार्थना के माध्यम से मातृभूमि की वंदना कर पाएंगे।
◆ दुनिया भर में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्ट की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए हर साल 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है, हर साल इस दिन पर अलग-अलग मुद्दों पर बात होती है. इस साल का मुद्दा था – “फार्मेसी: आपके स्वास्थ्य के लिए सदा विश्वसनीय”।
◆ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल हुई है जिसमें गुरुकुल मदरसा मिशनरी और वैदिक स्कूल के लिए समान शिक्षा संहिता लागू करने की मांग की गई है। याचिका में अनुरोध किया गया है कि गुरुकुल और वैदिक स्कूलों को मदरसा और मिशनरी स्कूलों के समान मान्यता दी जाए।
◆ पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हराया।
◆ आज भारत एकमात्र G20 राष्ट्र है जो अपनी पेरिस प्रतिबद्धताओं के साथ ट्रैक पर है। भारत को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन के बैनर के तहत दुनिया को एक साथ लाने पर भी गर्व है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
◆ लद्दाख: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साई ट्रेनिंग सेंटर और वैक्सीवेशन सेंटर का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया।
◆ प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान पर बोलते हुए कहा कि ये सुनिश्चित किया जाना बहुत ज़रूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए न हो: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला।
◆ जम्मू और कश्मीर में अगले साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव।
◆ चीन-कनाडा के बीच क़ैदियों की अदला-बदली, ख़्वावे की सीएफ़ओ हुईं रिहा।
◆ राजस्थान पर जीत के साथ दिल्ली फिर टॉप पर।
◆ विदेश न जाने देने से पता चलता है कि मोदी कितने ईर्ष्यालु हैं: ममता बनर्जी।