March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (27 जुलाई)

◆ पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि।

◆ टिकैत की नई चेतावनी, लखनऊ को भी दिल्ली की तरह सील करेंगे।

◆ ममता बनर्जी ने पेगासस मामले की जाँच के लिए बनाया पैनल।

◆ असम-मिज़ोरम सीमा पर संघर्ष में असम पुलिस के छह जवान मारे गए।

◆ प्रशांत किशोर की कंपनी आई-पैक की टीम से अगरतला के होटल में पुलिस की पूछताछ।

◆ टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम को जर्मनी ने हराया।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परिवर्तनकारी सुधारों के एक साल पूरे होने के अवसर पर बृहस्पतिवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

◆ कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्य्मंत्री बी.एस येदियुरप्पा का इस्तीफा स्वीकार किया।

◆ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और वीरता को श्रद्धांजलि दी।

◆ लोकसभा में फैक्ट्रिंग विनियमन संशोधन विधेयक 2021 और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान विधेयक 2021 पारित।

◆ संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पेगासस जासूसी, कृषि कानूनों और अन्य‍ मुद्दों पर हंगामे के कारण दिनभर के लिए स्थगित।

◆ भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लंदन हाई कोर्ट ने लंदन उच्च न्यायालय ने विजय माल्या को दिवालिया घोषित कर दिया।

◆ कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिमी’ हुई लीक, पाइरेसी का शिकार हो गईं।