April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (27 सितंबर, विश्व पर्यटन दिवस)….आज से संविधान पीठ की सभी सुनवाई की होगा सीधा प्रसारण…

◆ सर्वोच्च न्यायालय 27 सितंबर, आज से संविधान पीठ की सभी सुनवाई की अपनी कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम करेगा

◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कल जापान रवाना हुए।

◆ वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ मंगलवार को एक बैठक करेंगी।

सीतारामन इस बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और ऋण प्रगति की समीक्षा करेंगी।

◆ ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जलदूत ऐप्लीकेशन विकसित की है जिससे देशभर के गांव के चयनित कुओं में जलस्तर का पता लगाया जाएगा। आज दिल्ली में इस ऐप्लीकेशन की शुरूआत होगी। ग्राम रोज़गार सहायक जलदूत ऐप के माध्यम से साल में दो बार- मॉनसून से पहले और बाद में चयनित कुओँ के जलस्तर को मापेंगे।

◆ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- सीयूईटी का परिणाम घोषित किया।

◆ सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया।
सूचना और प्रसारण मंत्री ने बताया कि ये यूट्यूब चैनल गलत सूचना फैला रहे थे और मित्र देशों के साथ संबंधों को तोड़ने की कोशिश में लगे थे और देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए चुनौती बन रहे थे।

◆ रूस में इज़ेव्स्क शहर के स्कूल में हुई गोलीबारी में 5 बच्चों सहित 13 लोग मारे गए।

◆ उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले के इटौंजा इलाके में हुई एक सडक दुर्घटना में 8 महिलाओं और दो बच्चों सहित 10 श्रद्धालुओं की मौत और 37 अन्य घायल। यह दुर्घटना इटौंजा-कुम्हरावां मार्ग पर उस समय हुई जब 47 लोगों को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली फिसल कर तालाब में जा गिरी।

◆ यूनाइटेड स्टेट्स: रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन III ने पेंटागन में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का स्वागत किया।

◆ कुलगाम एनकाउंटर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर हुआ। मारे गए आतंकी की शिनाख्त की जा रही है।

◆ जैकलीन फ़र्नांडीस दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश हुईं। अदालत ने उन्हें 50 हज़ार के मुचलके पर अंतरिम ज़मानत दे दी।