April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (3 अक्टूबर, रविवार)

◆प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन को जनभागीदारी के साथ महिलाओं और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए एक आंदोलन बताया है। राष्‍ट्रीय जल जीवन कोष और जल-जीवन मिशन मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।

◆ रूस में वैज्ञानिकों को विशाल लकड़बग्घे की खोपड़ी मिली है। खोपड़ी में दांतों के साथ जबड़ा भी मौजूद है. लकड़बग्घों की यह प्रजाति करीब चार लाख साल पहले लुप्त हो गई।

◆ हरियाणा और पंजाब में कल से धान की खरीद शुरू होगी।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेल्थगिरि पुरस्कार 21 के विजेताओं को बधाई दी।

◆ तेलंगाना राष्ट्र समिति सरकार लोगों को जल, धन और रोजगार उपलब्ध कराने में नाकाम रही है-स्मृति ईरानी, केन्द्रीय मंत्री।

◆ राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा–वरिष्‍ठ अधिवक्‍ताओं को कमजोर लोगों को नि:शुल्‍क सेवाएं प्रदान करनी चाहिए।

◆ लक्षद्वीप के मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने की किसी में हिम्मत नहीं: राजनाथ सिंह।

◆ वरुण गांधी ने कहा; गोडसे ज़िंदाबाद कहने वाले देश को शर्मसार कर रहे हैं।

◆ स्पेन के कैनेरी द्वीप ला पलमा पर एक ज्वालामुखी फटने के बाद वहां की सड़कें राख से भर गई हैं. राख के बादल के कारण वहां के एयरपोर्ट पर भी दिक्कत हो रही है, वैज्ञानिकों के मुताबिक ज्वालामुखी का एक और मुख खुल गया है जो द्वीप के लिए नया खतरा बन सकता है।

◆ यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन के मुताबिक जिन महिलाओं के साथ यौन हिंसा होती है उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है।

◆ त्रिसूल पर्वत पर हिमस्खलन के बाद से लापता चल रहे पांच जवानों में से चार के शव बरामद।