April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (31 जुलाई)

◆ देश में 92.8 प्रतिशत राशनकार्ड आधार नम्बर से जुड़े।

◆ तोक्यो ओलिम्पिक में भारत की लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी और पी.वी. सिंधू बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंची।

◆ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

◆ पेगासस जासूसी मामले, कृषि कनून और अन्य मुद्दों पर विपक्ष का संसद में भारी हंगामा, दोनों सदन सोमवार तक के लिए स्थगित।

◆नारियल विकास बोर्ड संशोधन विधेयक राज्‍यसभा में बिना चर्चा के पारित।

◆ उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत बायोटेक जैसी कंपनियों के कारण देश जैव प्रौद्योगिकी और फार्मा क्षेत्रों में सबसे आगे।

◆ प्रधानमंत्री ने कहा कि संभावनाओं से भरा उज्ज्वल भविष्य प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतीक्षा में है।

◆ टीकाकरण कवरेज में उत्तर प्रदेश सबसे आगे- स्वास्थ्य मंत्रालय।

◆ देश में 10 करोड़ परिवार आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाये गये- मंडाविया।

◆ सऊदी अरब 18 महीने बाद खोलने जा रहा अपनी सीमा।

◆ नंबर वन नोवाक जोकोविच ओलंपिक में हारे, गोल्डन स्लैम का सपना टूटा।

◆ सांसदों के सीटियाँ बजाने पर सभापति नायडू हुए नाराज़।

◆ दानिश सिद्दीक़ी की तालिबान ने की थी बर्बरता से हत्या।

◆ दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक में पदक पर निशाना लगाने से चूकीं।

◆ टोक्यो ओलंपिक: भारत की महिला हॉकी महिला टीम ने आयरलैंड को हराया।