Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस)

◆ गुजरात के मोरबी शहर में कल शाम मच्छू नदी पर बना केबल पुल ढह गया। कई लोगों के घायल होने और लगभग एक सौ बाईस लोगों के नदी में गिरने से मृत्यु की आशंका है। दुर्घटना के समय पुल पर लगभग 400 लोग थे। इस पुल को नवीनीकरण के बाद, पांच दिन पहले ही खोला गया था।

◆ प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बडोदरा में परिवहन विमान विनिर्माण परियोजना की आधारशिला रखी। कहा- आज आर्थिक सुधारों की नई गाथा लिखी गई।

◆प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा- सौर ऊर्जा देश के गरीब और मध्‍यम वर्ग के जीवन में बदलाव ला रही है।

◆ सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में कल शिक्षा मंत्रालय के बाहर हुए दो कार बम विस्‍फोट में 100 लोग मारे गए और 300 घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। ये विस्‍फोट जोबे जिले में हुआ।

◆ दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया।दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे।

◆ अंकिता हत्याकांड मामले में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना लक्ष्मण झूला में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

◆ राष्‍ट्र सरदार वल्‍लभभाई पटेल की जयंती पर आज राष्‍ट्रीय एकता दिवस मनाएगा।

◆ प्रशांत किशोर बोले- बीजेपी कॉफ़ी के ऊपर का झाग, आरएसएस है असली कॉफ़ी।

◆ पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ़ की कीनिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

◆आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि हैं।

◆ टी20 विश्व कप 2022, सुपर 12, ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड 31वां मैच, ग्रुप 1 (एन) ब्रिस्बेन में दोपहर 1:30 बजे IST।

◆ टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 में इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ग्रुप दो में पांच अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया है। पाकिस्तान की टीम दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

◆ जुनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर (RRR) फिल्म इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म बन चुकी है। साथ ही ये फिल्म जापान में रिलीज हुई सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन चुकी है।

Exit mobile version