Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (25 अक्टूबर, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस)

◆ भारत में, सूर्य ग्रहण शाम 4:29 बजे से दिखाई देगा और सूर्यास्त के साथ शाम 5:42 बजे समाप्त होगा।

◆ होबर्ट में जिम्‍बाब्‍वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच बा‍रिश के कारण रद्द हो गया है। दोनों टीमों को एक-एक अंक हासिल हुआ।

◆ सूर्य ग्रहण से उत्पन्न होने वाली नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए देश भर के प्रमुख हिंदू मंदिर 25 अक्टूबर को लगभग 12 घंटे के लिए अपने दरवाजे बंद रखेंगे।

◆ उत्तर-पश्चिम दिशा और निकटवर्ती बंगाल की खाड़ी के मध्य में चक्रवात सित्रांग उत्तर-उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ गया है और अब यह बंगाल की खाड़ी के उत्तर में केंद्रित है।

◆ केरल उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि राज्य के 9 विश्वविद्यालयों के कुलपति अपने पद पर उस समय तक बने रहेंगे, जब तक विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति-राज्यपाल उनको जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बारे में अंतिम आदेश जारी न कर दें।

◆ पैनी मॉरडोंट के नेतृत्व की दौड़ से हटने के बाद ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक का ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। सुनक, ब्रिटेन के पहले ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री होंगे।

◆ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रथम महिला जिल बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में दिवाली का त्योहार मनाया।

◆ दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम में से प्रत्येक के पास दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति है। यह एक विकल्प है और हम इसे रोज़ चुनते हैं, चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में जो आज़ादी के 75 साल मना रहा है: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन।

◆ हैदराबाद: दीपावली के अवसर पर पटाखे फोड़ने के दौरान 10 लोग घायल और अस्पताल में भर्ती हुए।

◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय में दीपावली के उपलक्ष्य में लक्ष्मी पूजा की पूजा।

Exit mobile version