Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (4 जून, आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस)

◆ खेलो इंडिया गेम्स आज से शुरू होकर 13 जून तक रहेंगे जारी।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- गांवों का विकास सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के परौंख गांव में उन्‍होंने जनसभा को संबोधित किया।

◆ कर्नाटक में कलबुर्गी जिले में कमलापुरा तालुक के पास हुई बस और कार की टक्कर में दो बच्चों सहित सात यात्रियों की जलकर मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के कारण बस में आग लग गई थी।

◆ केरल में, थ्रीक्काकारा विधानसभा उपचुनाव में संयुक्‍त लोकतांत्रिक मोर्चा-यूडीएफ की उम्मीदवार उमा थॉमस ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा-एलडीएफ के डॉ जो जोसेफ को 25 हजार 16 वोटों के अंतर से हराया।

◆ जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों ने अगलार ज़ैनापोरा इलाके में ग्रेनेड फेंका, जिससे दो गैर-स्थानीय लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

◆ धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए उत्तराखंड पुलिस 1 जून से सभी ज़िलों में एक माह का विशेष अभियान चला रही है। अभियान के तहत अब तक 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए।

◆ दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कश्मीर में जो स्थिति बनी है उससे पूरा देश चिंतित है। एक पलायन 1990 के आसपास हुआ था और यह दूसरी बार पलायन हो रहा है। उनको जिस तरह निशाना बनाकर मारा जा रहा है वह चिंता का विषय है। केंद्र से गुज़ारिश है कि उनकी सुरक्षा के लिए जो भी करने की ज़रूरत है वह करे।

◆ दिल्ली: UPSC सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए फेस-3 सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं जो रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू होती हैं, इस रविवार (5 जून) को सुबह 6 बजे से शुरू होंगी।

◆ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ़्ते बढ़कर 600 अरब डॉलर हुआ।

◆ कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले के एक सरकारी कॉलेज में छह लड़कियों को हिजाब के कारण कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है।

◆ यूक्रेन पर रूस के हमले को 100 दिन पूरे हो गए हैं और युद्ध अब भी जारी है।

◆ तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि उसे अब सभी भाषाओं में ‘तुर्किए’ नाम से संबोधित किया जाए।

Exit mobile version