Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (5 नवंबर)

● पीएम नरेंद्र मोदी केदारनाथ जाएंगे। पीएम इस दौरान केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन और सुबह 8:30 बजे श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

● दिवाली की रात दिल्ली में पटाखों पर लगा बैन धुएं में उड़ा दिया गया, शुक्रवार सुबह राजधानी में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही, बहुत से लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की।

● भारत में बनी कोरोना वायरस की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी।

● टिग्रे में सरकारी फौजों और टिग्रे पीपल्स लिबरेशन फ्रंट के बीच युद्ध को एक साल हो चुका है, संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों का कहना है टिग्रे प्रांत में लगभग साढ़े तीन लाख लोगों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।

◆ टी-20 वर्ल्ड कप मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया।

Exit mobile version