Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (6 दिसंबर)

◆ प्रांजला यादलापल्‍ली ने अंतर्राष्‍ट्रीय टेनिस परिसंघ के वर्ल्‍ड टूर चैम्पियनशिप का महिला सिंग्‍लस खिताब जीत लिया है। कल बेंगलुरू में फाइनल में उन्‍होंने सौजन्‍या भाविसेट्टी को हराया। यह प्रांजला का चौथा आईटीएफ खिताब है।

◆ देश की पचास प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण हो गया है–मनसुख मांडविया।

◆ रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने कल नई दिल्‍ली आ रहे हैं।

◆ मुंबई में दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने न्यूजीलैंड को 540 रन का लक्ष्‍य दिया।

◆ पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए राज्‍य की पिछली सरकारें उत्‍तरदायी–योगी आदित्‍यनाथ।

◆ 22 देशों ने मिलकर तालिबान को दी चेतावनी।तालिबानी शासन में अफगानिस्तान भूख से बेहाल।

◆ नगालैंड में सेना के ऑपरेशन में आम लोगों की मौत से तनाव।

◆ शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में चीनी हथियार बरामद।

◆ दुनिया का सबसे बड़ा रंगीन प्रिंटर जर्मनी की राजधानी बर्लिन के पास है, जो 50 मीटर तक लंबे कपड़े को आराम से प्रिंट कर सकता है

◆ जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: फ्रांस ने भारत के ब्रॉन्ज जीतने का सपना तोड़ा।

Exit mobile version