Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (6 नवंबर)

● दीपावली के अवसर पर ब्रिटेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में 5 पाउंड का स्मारक सिक्का जारी किया है।

● देश की राजधानी दिल्ली शुक्रवार को प्रदूषण की वजह से धुंध की घनी चादर से ढकी नजर आई। जी हां, राजधानी दिल्ली में दीपावली पर्व के बाद शुक्रवार सुबह हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ से ‘खतरनाक’ श्रेणी में दर्ज की गई।

● प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केदारनाथ में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

◆ गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट, गंगोत्री मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों एवं आचार्यगणों की उपस्थिति में विधि-विधान द्वारा बंद कर दिए गए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

◆ एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को कुल छह मामलों की जांच से हटाया गया है, इनमें आर्यन ख़ान क्रूज़ मामला और नवाब मलिक के दामाद से जुड़ा एक मामला शामिल है, अब इन मामलों की जांच दिल्ली ज़ोन की टीम करेगी।

● सरकार ने खाद्य तेलों की बढती कीमतों पर नियंत्रण के लिए पॉम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर आधारभूत शुल्‍क में कटौती की।

●प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

Exit mobile version