March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (7 सितंबर, राष्ट्रीय पोषाहार दिवस )

,◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 1320 मेगावॉट के बिजली संयंत्र का उद्घाटन किया, दोनों देशों ने सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

◆ केन्‍द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने देश की पहली इंट्रा नेजल कोविड वैक्सीन यानी नाक से दी जाने वाली दवा के आपातकालीन प्रयोग की मंजूरी दी।

● राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने बैंकों को केंद्रीय कल्याण कार्यक्रमों को समय सीमा के भीतर लागू करने का निर्देश दिया।

◆ देश में डिमेट खातों की संख्‍या पहली बार दस करोड से अधिक हुई।

◆ ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया।

◆ मौजूदा चैम्पियन भारत ने सैफ अंडर-17 फुटबॉल में शुरुआत भूटान पर 3-0 से जीत के साथ की

◆ श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 174 रनों का लक्ष्य दिया था।

◆ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा भारत का बंटवारा 1947 में हो गया था। अगर भारत जोड़ो यात्रा करनी है तो राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए, भारत में यात्रा करने से क्या होगा। भारत तो जुड़ा हुआ है।

◆ दिल्ली में रेलवे में फर्जी जॉब रैकेट मामले में हमने जांच को आगे बढ़ाते हुए 2 मास्टरमाइंड को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में पता चला कि रेलवे से जुड़े 2 और लोग इस मामले में शामिल हैं। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ़्तार किया है।

◆ एक संयुक्त अभियान में पुलिस और 50RR ने श्रीनगर जम्मू कश्मीर के खानमोह इलाके में 30-35 किलोग्राम वजन का एक IED बरामद किया।

◆ उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में GGIC राजपुर रोड पर शेल्टर होम का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, “मनुष्य कई बार आत्मकेंन्द्रित हो जाते हैं, मगर जो लोग सोचते हैं कि ये जिंदगी परोपकार के लिए मिली है, वो जीवन में सफल होते हैं।”