Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरे (8 दिसंबर)

◆ भारत ने ओडिसा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाईल का सफल परीक्षण किया।

◆ अमरीका को चीन की चेतावनी-बीजिंग ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार से दोनों देशों में संवाद और सहयोग को नुकसान संभव।

◆ प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में एम्स, उर्वरक संयंत्र और आईसीएमआर केंद्र सहित विभिन्न परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की।

◆ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पुणे के लोहेगांव वायुसेना केंद्र का दौरा किया।

◆ सरकार ने कहा- भारत ने कोविड महामारी के बाद से 150 से अधिक देशों को कोविड चिकित्सा और अन्य सहायता पहुंचाई।

◆ रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने भारत को ‘बड़ी ताकत’ बताया है. अपनी भारत यात्रा के दौरान सोमवार को दोनों देशों के बीच सैन्य और ऊर्जा क्षेत्र में कई अहम समझौते हुए।

◆ सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के मामले में एक संदिग्ध फ़्रांस में गिरफ़्तार।

◆ राकेश टिकैत ने कहा- सभी चीज़ों का हल निकलने तक कोई घर नहीं जा रहा।

◆ छत्तीसगढ़ से जुड़े आतंकी फंडिंग के तार, आठ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।

◆ बिहार समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से 3 मजदूरों की मौत।

◆ अगले महीने 50% तक कम हो जाएगा कोविशील्ड का उत्पादन।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के धारी में 37 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Exit mobile version