Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (9 अक्टूबर, विश्व डाक दिवस)

◆ भारतीय वायुसेना ने अपना 90वां स्थापना दिवस मनाया। चंडीगढ में आयोजित एयर शो में 80 सैन्‍य विमानों और हैलिकॉप्‍टरों ने शक्ति का प्रदर्शन किया।

⦁ सरकार ने भारतीय वायु सेना में एक नई शस्‍त्र शाखा शुरू करने की घोषणा की। नई युद्धक वर्दी भी जारी की गई।

● महिला एशिया कप क्रिकेट में भारत ने मेजबान बांग्लादेश को 59 रन से हरा दिया है। शैफाली वर्मा ने सर्वाधिक 55 रन बनाए और उन्हें प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

● प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिने के गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री जामनगर में 1,460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं सिंचाई, बिजली, जलापूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं।

● रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला महत्‍वपूर्ण कर्च पुल आज एक विस्‍फोट में क्षतिग्रस्‍त हो गया। इसके कारण पुल से लगी सड़क का एक हिस्‍सा आंशिक रूप से ढह गया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा, यह घटना ईंधन टैंक में आग लगने से हुई जबकि यूक्रेन की मीडिया ने कहा कि पुल पर विस्‍फोट हुआ।

◆ 36वें राष्ट्रीय खेलों में सेना 42 स्वर्ण, 31 रजत और 27 कांस्य सहित 100 पदक जीत कर तालिका में शीर्ष पर है। हरियाणा 29 स्वर्ण, 23 रजत और 23 कांस्य सहित 75 पदकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 26 स्वर्ण, 27 रजत और 49 कांस्य सहित 102 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

◆ सरकार ने मीडिया की खबरों का खण्‍डन किया, जिनमें देश में निमोनिया रोधी वैक्‍सीन-पीसीवी की कमी का दावा किया गया।
राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के पास अब भी पीसीवी टीके की 70 लाख 18 हजार से अधिक डोज उपलब्‍ध हैं।

● UKSSSC पेपर लीक मामले में STF द्वारा 3 गिरफ्तारी पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा हमारे बेटे-बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों की जगह केवल जेल में है और हम ऐसा काम करेंगे कि भविष्य में कभी भी वो इस प्रकार की घटना को अंजाम न दे सके। इसमें STF अच्छा काम कर रही है।

◆ असम: डिब्रूगढ़ के दुलियाजान क्षेत्र में ऑयल इंडिया लिमिटेड में मामूली रिसाव के कारण आग लग गई। फायर टेंडर ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

◆ राजस्थान: जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत और 16 लोग घायल हो गए हैं।

◆ शिवसेना का चुनाव चिह्न फ्रीज़ किया गया, अब चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा है कि फिलहाल दोनों में से कोई भी धड़ा इस चिह्न का उपयोग नहीं कर सकेगा।

● दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ चल रहे वनडे सिरीज़ के बचे हुए मुक़ाबलों के लिए वाशिंगटन सुंदर को दीपक चाहर की जगह टीम इंडिया में जगह मिली।

● गुजरात के वडोदरा में तिरंगा रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें भगवान ने स्पेशल काम दे कर भेजा है उन्होंने कहा, “जिस दिन मेरा जन्म हुआ उस दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी थी। और मुझे भगवान ने एक स्पेशल काम देकर भेजा है. वो है इन ‘कंस की औलादों’ का नाश करने के लिए।”

Exit mobile version