Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें ( महाशिवरात्रि, महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस की जयंती आज, 18 फरवरी, 2023 )

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – सरकार गरीबों के सशक्तीकरण पर ध्यान दे रही है ताकि वे राष्ट्रीय विकास में योगदान कर सकें।
● बीबीसी पर आयकर विभाग के सर्वेक्षण से पता चला है कि इससे जुडी संस्थाओं द्वारा दिखाई गई आय और मुनाफा भारत में संचालन के पैमाने के अनुरूप नही हैं।
● अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार से तीन दिनों का मिलेट कार्निवाल शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य लोगों को मिलेट के फायदे बताने के साथ ही उनके बीच इसके उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

● भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए।
● ऋतिका सिंह की किडनैपिंग थ्रिलर ‘इनकार’ का ट्रेलर आउट, फ़िल्म 3 मार्च को होगी रिलीज़।
● मेटा इंस्टाग्राम पर टेलीग्राम जैसे चैनल पेश करेगा।

● रेलवे ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन, दिल्ली से भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन – श्री राम-जानकी यात्रा की शुरूआत की।
● केन्‍द्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत खालिस्तान टाइगर फोर्स और जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
● निर्वाचन आयोग ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट को पार्टी का नाम और धनुष-तीर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है।
● दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऑपरेशन गंगा पर पुस्तक का विमोचन किया।
● लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस को बम की कॉल आने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। कॉल मिलने पर तलाशी ली गई तो यह फर्जी कॉल निकली।

Exit mobile version