Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (6 मई, ‘अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे’)

◆ विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ_धाम के कपाट आज सबुह 6 बजकर 25 मिनट पर खुलें। केदारनाथ धाम को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। इस बीच केदार बाबा की पंचमुखी डोली धाम पहुंच गई है।
मंदिर के कपाट खुलने से पहले सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

◆ आज से 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप- 2022 भोपाल में होगी शुरू।

◆ साइबर विशेषज्ञों और साइबर अपराधों से निपटने वाले अधिकारियों ने ऑनलाइन उपभोक्‍ताओं को अज्ञात लिंक और अनधिकृत वेबसाइटों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

◆ पद्म पुरस्‍कार 2023 के लिए नामांकन इस वर्ष 15 सितम्‍बर तक किया जा सकता है। पद्म पुरस्‍कार- पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्‍कारों में शामिल हैं।

◆ ब्राजील में 24वें बधिर ओलिंपिक खेलों के तीसरे दिन भारत ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते।

◆ गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – पश्चिम बंगाल में जब तक अत्याचार, हिंसा, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज खत्म नहीं हो जाता, तब तक वहां भाजपा इनके खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

◆ अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा कि वे रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के लिए हमेशा तैयार हैं।

◆ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने पत्रकार बोरिया मजूमदार पर दो वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने भारतीय विकेटकीपर वृद्धिमान साहा को प्रताडित करने का आरोप सही पाये जाने के बाद पत्रकार पर यह प्रतिबंध लगाया है।

◆ हैदराबाद को 21 रन से हरा कर दिल्ली पांचवे पायदान पर पहुंची।

◆ WHO ने कहा है कि भारत में कोरना से 47 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई जो कि मोदी सरकार के आधिकारिक सवा पाँच लाख मौतों के आंकड़े से 10 गुना अधिक है। भारत सरकार ने इन आंकड़ों को खारिज किया है और WHO के मौतों के आंकलन के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

◆ राजस्थान के भीलवाड़ा के सांगानेर में चार मई को देर रात कुछ नकाबपोश लोगों ने एक समुदाय के दो युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी और एक मोटरसाइकिल में आगे लगा दी।

◆ इस बार चेस ओलंपियाड 28 जुलाई से 10 अगस्त को चेन्नई में होना है। जिसमें प्रज्ञानंदा और वैशाली की जोड़ी भी खेलेगी।

◆ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 10वीं और 12वीं के जो बच्चे ज़िले में टॉप करेंगे उन बच्चों को हेलिकॉप्टर की सवारी कराएंगे। इससे अन्य छात्र और छात्राएं प्रोत्साहित होंगे।

Exit mobile version