Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (10 जून, निर्जला एकादशी)

◆ चार राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक में 16 सीटों के लिए होंगे चुनाव।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो-2022 का उद्घाटन किया। उन्होंने बायोटेक उत्पाद ई-पोर्टल भी लॉन्च किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत बायोटेक क्षेत्रों के हितधारक, विशेषज्ञ, विषय-वस्तु विशेषज्ञ, निवेशक उपस्थित थे।

◆ निर्वाचन आयोग ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। मतदान 18 जुलाई को होगा।

◆ वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में महात्‍मा मंदिर में ‘राष्‍ट्र निर्माण और केन्‍द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम’ विषय पर आयोजित एक विशाल प्रदर्शनी का उदघाटन किया। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस अवसर पर मौजूद थे।

◆ सलमान खान धमकी पत्र मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को पत्र जारी किया था। उसके गिरोह के 3 लोग जालोर, राजस्थान से मुंबई में पत्र छोड़ने आए थे और आरोपी सौरभ महाकाल से मिले थे।

◆ इंटरपोल ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

◆ टिहरी गढ़वाल के पोखार के पास एक गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में कुल 8 लोग सवार थे। 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शवों को निकाल लिया गया है। 3 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

◆ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बयान में कहा कि उसने पश्चिम भंगनामारी विस्फोट मामले में पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर ज़िले में खेजुरी और तलपति पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में दो स्थानों पर तलाशी ली।

◆ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा हमने पाकिस्तान के कराची शहर में एक हिंदू मंदिर में की गई तोड़फोड़ की घटना पर गौर किया है। यह धार्मिक अल्पसंख्यकों की व्यवस्थित उत्पीड़न की एक और कड़ी है।

◆ दिल्ली के नरेला के हमीदपुर गाँव में एक गोदाम में आग लगने की घटना हुई। शाम 6:45 बजे हमीदपुर गाँव में गोदाम में आग लगी।

◆ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के छठे वार्षिक दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित।

Exit mobile version