👉 देश-विदेश की खबरें
🔹PM नेतन्याहू गाजा पर परमाणु हमले के ‘विकल्प’ पर भड़के, इस्राइली मंत्री को निलंबित किया
🔸 भारत सरकार फिलीपींस को सात हेलीकॉप्टरों की पेशकश कर रही है, जिनका इस्तेमाल देश में आपदाओं के दौरान फिलीपीन तटरक्षक बल (पीसीजी) के बचाव और मानवीय प्रयासों के लिए किया जाएगा।
🔸रूसी सेना ने रविवार को नई न्यूक्लियर सबमरीन इंपीरेटर अलेक्जेंडर-3 से न्यूक्लर वारहेड ले जाने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
🔹भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे कम पारियों में 49 वनडे शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
🔸दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 के पार हो चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार के पॉल्यूशन कंट्रोल पैनल ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप ने फाइल स्टेज यानी VI को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
🔸भारतीय सेना में शामिल महिला जवानों के लिए मैटरनिटी लीव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में शामिल हर महिला जवान के लिए, चाहे वो अधिकारी रैंक की हो या किसी अन्य रैंक पर हो, उन्हें एक समान मैटरनिटी लीव दी जाएगी।
👉 उत्तराखंड की खबरें
🔸 बागेश्वर में 2100 दीयों से जगमग हुआ बागेश्वर का सरयू घाट
🔸 उत्तराखंड पंहुचे राहुल गांधी, केदारनाथ धाम के किए दर्शन
🔸 टिहरी झील में 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2023 का होगा आयोजन
🔹 भीमताल के ग्राफिक एरा ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन को किया सम्मानित
🔸 उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बनाई गई कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। इस बात के संकेत मिले हैं कि यूसीसी समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति प्रदेश सरकार को जल्द ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप सकती है।
खेल जगत की खबरें
🔹 वर्ल्ड कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया