Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (12 नवंबर 2023, रविवार)

 👉 देश-विदेश की खबरें

🔹दिवाली पर भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या दीयों से जगमगाया

🔸 AUS vs BAN: मिचेल मार्श की नाबाद 177 रनों की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

🔹 अमेरिकी सरकार की वित्त संस्था अडानी की कंपनी में 55 करोड डॉलर का निवेश करने जा रही है।

🔸पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ’ को शनिवार को एक और झटका लगा। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के पूर्व महासचिव असद उमर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

🔹 अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने देश में अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में एडवांस बुकिंग के दौरान टिकटें बेचने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग में छह लाख 24 हजार से ज्यादा टिकटें अब तक नेशनल चेन्स के सिनेमाघरों में बिक चुकी हैं।

🔸रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 22 लाख से अधिक दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना। आधिकारिक बयान के मुताबिक, वहां 22,23,000 दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया, जिसके बाद गिनीज बुक की टीम की ओर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को इसके लिए सर्टिफिकेट भी सौंपा गया।

🔹आइसलैंड में एक के बाद एक 14 घंटे के भीतर 800 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप के बाद बड़े ज्वालामुखी विस्फोट का भी खतरा मंडराने लगा है।

🔸 रामपुर प्रशासन ने बड़ा झटका देते हुए आजम खान के मुहम्मद जौहर अली ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया है।

  👉  उत्तराखंड की खबरें  

🔸 स्वास्थ्य विभाग को 36 विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं।

🔸 ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में लगने वाले बंदी छोड़ दिवस व दीपावली पर्व पर आयोजित मेला शुरू

🔸 केदारनाथ धाम में क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भगवान भकुंट भैरव के कपाट शनिवार को विधि-विधान के साथ अपराह्न 3 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य भगवान भैरव के जयकारों से गूंज उठा।

🔹 धामो में हुई बर्फबारी, बढ़ी ठिठुरन

🔸 ओड़िशा भुवनेश्वर में होने जा रही पुरुष/महिला प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी।

खेल जगत की खबरें

🔹 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया

Exit mobile version