Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (22 जुलाई, पाई π सन्निकटन डे)

● पाई सन्निकटन दिवस 22 जुलाई को मनाया जाता है और इसे आकस्मिक पाई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन गणितीय स्थिरांक पाई (π) को समर्पित है।

◆ अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर वरिष्ठ अधिकारियों की 9वीं आसियान-भारत बैठक कल वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों, तरीकों की कड़ी निंदा की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अपराधों का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

◆ संसद के दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा स्थगित होने के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

◆ नागरिक उड्डयन मंत्रालय- एयरलाइंस हवाई अड्डों पर चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी।

◆ सरकार ने 2021-22 में भारत के खिलाफ काम करने वाले 747 वेबसाइट,94 यू-ट्यूब चैनल और 19 सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है।

◆ नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा है कि हवाई कम्‍पनियां हवाई अड्डों चेक-इन-काउन्‍टर पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए कोई अतिरिक्‍त शुल्‍क नहीं ले सकती है।

◆ राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी ने दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके आवास पर प्रमाण पत्र सौंपा।

◆ द्रौपदी मुर्मू कुल 64 फीसदी वोट मिले। कुल 53 अवैध वोट थे। द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 6,76,803 था और यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिनका मूल्य 3,80,177 था।

◆ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने द्रौपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

◆ निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

◆ मैं उनका(द्रौपदी मुर्मू) धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने एक बहुत ही सामान्य स्थिति में आदिवासी बहुल क्षेत्र से अपने जीवन की शुरूआत की। आज उन्हें राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने से लोकतंत्र में लोगों की आस्था और मजबूत हुई है: उत्तराखंड CM पुष्कर धामी।

◆ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

◆ मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी: यशवंत सिन्हा।

◆ उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी की टीएमसी का एलान, वोटिंग में हिस्सा नहीं लेगी पार्टी।

◆ शिवलिंग के जलाभिषेक करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार।

Exit mobile version