Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें (7 जून, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस)

◆ कजाख्‍स्‍तान के अलमाटी मे भारत के अमन सेहरावत ने बोलाट तुर्लिखानोव कप कुश्‍ती प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीता है। बजरंग पुनिया को कांस्‍य पदक मिला। भारत को संयुक्‍त विश्‍व कुश्‍ती रैंकिंग श्रृंखला में छह स्‍वर्ण, एक रजत और चार कांस्‍य सहित कुल 11 पदक मिले। इनमें पांच स्‍वर्ण पदक महिला खिलाडि़यों ने जीते हैं।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – भारत 21वीं सदी में जन केंद्रित शासन के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ रहा है। नई दिल्ली में वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के आइकॉनिक सप्ताह समारोह को संबोधित किया।

◆ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कल कंजरवेटिव पार्टी के अपने नेतृत्व में विश्वास मत का सामना करने जा रहे हैं। कई हफ्तों से कंजर्वेटिव पार्टी के भीतर चल रहे अविश्‍वास के माहौल के बाद यह मतदान हो रहा है।

◆ उत्तराखंड सरकार ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को हुई सडक दुर्घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं।
इस दुर्घटना में 26 लोगों की मृत्यु हो गई थी और चार घायल हो गए थे। घायलों का देहरादून के अस्पाल में इलाज किया जा रहा है।

◆ भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा भारतीय मुद्रा और बैंक नोटों में कोई बदलाव नहीं होगा।कुछ खबरों के अनुसार रिजर्व बैंक मौजूदा मुद्रा और बैंक नोट से महात्मा गांधी का चित्र हटा रहा है की अफवाह फैली थी।

◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के बाद राष्ट्रगान गाने वाले विंग कमांडर विक्रांत उनियाल से मुलाकात की। CM ने विंग कमांडर विक्रांत उनियाल का अभिनंदन किया और उनकी देशभक्ति की प्रशंसा की।

◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कल भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन, कृषि, जल, बिजली, सौर ऊर्जा और शैक्षिक आदान-प्रदान में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

◆ नवजोत सिंह सिद्धू को लीवर से संबंधित समस्याओं के कारण हेप्टोलॉजी वार्ड, PGIMER, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद 20 मई को उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया था।

◆ इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -4 का सफल प्रशिक्षण सोमवार लगभग 1930 बजे एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से किया गया। लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता को भी मान्य किया।

◆ भारतीय रेलवे ने एक यूजर आईडी से एक महीने में अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सीमा बढ़ाकर 12 टिकट करने का फैसला किया है जो आधार से लिंक नहीं है और एक यूजर आईडी द्वारा एक महीने में अधिकतम 12 टिकट बुक करने की सीमा 24 टिकट है, जो आधार से लिंक है।

◆ अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के बयान मुंबई पुलिस द्वारा कल 5 जून को अभिनेता को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद दर्ज़ किए गए हैं। अब तक कुल 4 लोगों के बयान दर्ज़ किए गए हैं।

Exit mobile version