Site icon Khabribox

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास छोटे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद, सड़क धंसने से बढ़ा खतरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास दरकती पहाड़ी एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। लंबे समय से क्वारब के समीप लगातार पहाड़ी दरक रही है। अब तक इसका स्थाई समाधान नहीं हुआ है।

आवाजाही बंद

इसी बीच बदलते मौसम फिर क्वारब में संवेदनशील स्थान पर रोड का नीचे का हिस्सा धंसने से सड़क का एक हिस्सा वाॅशआउट हो गया है। अभी भी हल्की बारिश जारी है। जानकारी के अनुसार यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई गई है। जब अचानक सड़क का हिस्सा कमजोर होकर टूट गया। जिस पर छोटे वाहनों के निकलने हेतु भी मार्ग बंद हो गया है। ऐसे में छोटे वाहनों के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। साथ प्रशासन ने भी सावधानी बरतने व अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।

Exit mobile version