टीवी जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत का सबसे बड़ा और सबसे रोमांचक एडवेंचर रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ को अपना विजेता मिल गया है।
एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन को मिला विजेता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल रविवार को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमें विनर के रूप में कुशाल तंवर ने बाजी मार ली। रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ के विनर का खिताब कुशाल तंवर ने जीता है। कुशाल, एल्विश यादव की टीम से थे और उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया है।उन्होंने विनर का टाइटल ही नहीं बल्कि 10 लाख रुपए का चेक और बाइक भी जीती है।
टॉप 5 में शामिल
एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन में नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, एल्विश यादव, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीड थे। जबकि रणविजय सिंह होस्ट थे। वही टॉप 5 में कुशाल तंवर के अलावा ऋषभ सचदेवा, रोहित सिंह, आरडी डेढ़ा, हरताज नजर आए।