Site icon Khabribox

मुकेश अंबानी शामिल हुए रईश व्यक्तियों की इस स्पेशल लिस्ट में, जानिये

एशिया के सबसे रईश व्यक्ति मुकेश अंबानी ने एक और नया इतिहास रच दिया है । मुकेश अंबानी अब
100 बिलियन डाॅलर की संपति वाले अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गये हैं।

23.8 बिलियन डाॅलर का इजाफा हुआ है

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स  के अनुसार अब मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 23.8 बिलियन डाॅलर का इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार नेटवर्थ बढ़कर 100.1 बिलियन डाॅलर हो गई है।

11 वें स्थान पर हैं मुकेश अंबानी

100 बिलियन डाॅलर की संपत्ति में सबसे ऊपर टेस्ला के मालिक एलन मस्क है ।  उनके बाद अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं। इसके बाद बर्नाड अनॉल्ट, बिल गेट्स, लैरी पेज, मार्क जुकरबर्ग का नंबर आता है । मुकेश अंबानी 100 बिलियन डाॅलर की लिस्ट में 11वें स्थान  पर हैं ।

Exit mobile version