Site icon Khabribox

मुक्तेश्वर पुलिस ने पहाड़पानी में दो किलो चरस के साथ उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक को किया गिरफ्तार

मुक्तेश्वर में पुलिस ने चैकिंग के दौरान चालक के पास से 2 किलोग्राम चरस बरामद की है। जिस पर पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नैनीताल द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 2500 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-

21 जनवरी शुक्रवार की देर सायं थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर  महेश जोशी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत आगामी चुनाव आचार संहिता के दृष्टिगत सघन चेकिंग के दौरान पटवारी चौकी पहाड़पानी के पास एक व्यक्ति कुंदन सिंह पुत्र  जसवंत सिंह, निवासी खांकर- मोतियापाथर , थाना लमगड़ा, जनपद-अल्मोड़ा, उम्र-55 वर्ष को संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी गहनता से चेकिंग की गयी ।
तो उसके कब्जे से कुल 2 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । बताया जा रहा है कि चरस तस्करी करने वाला युवक उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक है जो वर्तमान में अवकाश में चल रहा है ।

अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत-

मौके पर राजपत्रित अधिकारी  प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी भवाली को बुलाकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया अधिक धन कमाने की लालसा में चरस की खेप पहाड़ी क्षेत्रों से ले जाकर हल्द्वानी के शहरी क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचने का कार्य करता है। अभियुक्त कुंदन सिंह के  विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम रही शामिल-

पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, आरक्षी त्रिलोक गोस्वामी,  आरक्षी विपिन शर्मा, आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी चालक संतोष कुमार (थाना मुक्तेश्वर), आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी वीरेंद्र चौहान(एसओजी) मौजूद रहे।

Exit mobile version