Site icon Khabribox

मसूरी: ​मसूरी एमपीजी कॉलेज में खत्म हुआ चुनावी घमासान, 29 सितंबर को होगा मतदान; 3 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त

​मसूरी: मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र संगठनों के बीच पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा विरोध शनिवार को आखिरकार समाप्त हो गया है।

इस दिन होंगे चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलेज प्रशासन और छात्र संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद आगामी 29 सितंबर को मतदान कराने पर सहमति बन गई है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील पवार और चुनाव अधिकारी डॉ. अमिताभ भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी, परिणाम घोषित किए जाएंगे और विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

​3 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

​कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तीन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई लिंगदोह समिति और चुनाव नियमों के अनुरूप की गई है, जिसे बरकरार रखा गया है। तस्वीर साफ होने के बाद अब अध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर तीन और कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। वहीं, तीन पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी शेष रहने के कारण वहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है।

​

​

Exit mobile version