Site icon Khabribox

चीन में तेजी से फैल रहा रहस्यमयी बुखार, भारत सरकार भी हुई अलर्ट, सभी राज्यों को दिए यह दिशा निर्देश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चीन में रहस्यमयी बुखार फैल रहा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

दुनिया भर की बढ़ी चिंता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ सप्ताह में चीन में निमोनिया जैसी रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है। ज्यादातर बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहें हैं। कोरोना के बाद चीन में फैल रही इस बीमारी ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है।

आपात स्थिति के लिए तैयार भारत

इस रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। जिसमें बीते कल शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण पर भारत सरकार बारीकी से नजर रख रही है। बताया कि सरकार किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार है।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिए निर्देश

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कि वो अस्पतालों में मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण करें, साथ ही इन्फ्लूएंजा और सर्दियों के मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। 

Exit mobile version