Site icon Khabribox

नैनीताल: बेसिक शिक्षा विभाग के 126 कनिष्ठ सहायक वरिष्ठ सहायक पद पर हुए पदोन्नत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं मंडल में शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया हो गई है।

पदोन्नत प्रक्रिया सम्पन्न

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तल्लीताल स्थित राबाइंका में काउंसिलिंग हुई। अपर निदेशक, बेसिक शिक्षा कुमाऊं गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि पदोन्नति के लिए प्राप्त आवेदनों की सेवा अवधि, सेवा समिति की रिपोर्ट, चरित्र आचरण और विभागीय प्रदर्शन को आधार बनाकर वरीयता सूची तैयार की गई थी। इसी क्रम में सभी 126 पदोन्नत कर्मचारियों को नवीन तैनाती स्थल आवंटित कर दिए हैं। नैनीताल में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के 126 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत किया है।

Exit mobile version