यहां सड़क किनारे एक नाले में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई. लेकिन शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम को हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया।
मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों को सड़क किनारे पड़ा शव मिला
नैनीताल रोड स्थित कालाढूंगी से पांच किमी दूर सड़क किनारे एक नाले में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आज सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। आस पास देखने पर कालाढूंगी से पांच किमी दूर सड़क किनारे नाले में महिला का क्षत-विक्षत हालत में पड़ा शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसओ नंदन रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा शव
उन्होंने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी। उन्होंने बताया शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में शिनाख्त को रखा गया है। शव 20 से 25 दिन पुराना होने के कारण गल चुका है महिला ने नीले रंग की सलवार सूट पहनी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।