Site icon Khabribox

नैनीताल: आज से 23वीं अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता का आगाज, कुमाऊं आयुक्त करेंगे शुभारंभ

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज बुधवार दिनांक: 08-10-2025 से 10-10-2025 तक हल्द्वानी के तरणताल मानसखंड खेल परिसर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोलपार में 23वीं अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता वर्ष- 2025‌ का आयोजन किया जा रहा है।

यह होंगे मुख्य अतिथि

इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दीपक रावत (आई०ए०एस०) आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल द्वारा आज दिनांक 08.10.2025 को 12.00 बजे किया जाएगा। 

Exit mobile version