Site icon Khabribox

नैनीताल: ’34वां सड़क सुरक्षा माह’, पुलिस ने जनता को यातायात नियमों की दी जानकारी, बांटे जागरूकता पेम्पलेट


नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्थानीय जनता एवं युवाओं को यातायात के नियमों की जानकारी एवं जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2024 को 34वां सड़क सुरक्षा माह के तहत डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में कोतवाली लालकुआं पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा लालकुआं क्षेत्र में जनता को सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों से जागरूक करने हेतु वाहन में एलईडी स्क्रीन में ट्रैफिक दुर्घटनाओं के संबंध में वीडियो दिखाकर एवं यातायात के नियमों के बारे में प्रचार- प्रसार कर वाहन चालकों, बच्चों तथा युवाओं को जागरूक किया गया तथा यातायात के नियमों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पेम्पलेट वितरण एवं वाहनों में चस्पा किए गए।

Exit mobile version