Site icon Khabribox

नैनीताल पुलिस कप्तान एसएसपी प्रहलाद मीणा का जनपद में ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान जारी, नशा तस्करों की लगातार हो रही गिरफ्तारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एसओजी प्रभारी संजीत राठौर एवम कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चौकी मण्डी क्षेत्रान्तर्गत अर्जुनपुर जाने वाले रास्ते पर दिनांक- 17/09/2024 को चैकिंग के दौरान स्कूटी एक्टिवा नम्बर DL-12SM-3273 को चैक किया गया तो स्कूटी की डिग्गी से अवैध 2.407 kg चरस बरामद हुई, चालक को गिरफ्तार कर थाना हल्द्वानी में  एफआईआर न0 336/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम जोगा सिंह पंजीकृत किया गया है। पूछताछ पर अभियुक्त जोगा सिंह पुत्र स्व० प्रेम सिंह नि० ग्राम नामिक थाना नाचनी जिला पिथौरागढ हॉल गोरापडाव हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष ने बताया कि बरामद चरस की डिलिवरी किसी व्यक्ति को देनी थी जिसको अभियुक्त का साथी कुंदन रौतेला पुत्र गंगा सिंह निवासी कैमू पोस्ट गोगिना बागेश्वर जानता है। पुलिस द्वारा कुंदन रौतेला की तलाश की जा रही है। 

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी (एसओजी)
2- उ0नि0 श्याम सिंह चौकी मण्डी थाना हल्द्वानी
3- हे0का0 ललित श्रीवास्तव, (एसओजी)
4- कानि0 चन्दन नेगी (एसओजी)
5- कानि0 अमर सिंह चौकी मण्डी

Exit mobile version