Site icon Khabribox

नैनीताल: सराहनीय पहल: सड़क पर मनचले और घर में लापरवाह अभिभावको पर एसएसपी प्रहलाद मीणा की सख्ती, सादे वस्त्रों में भी पुलिस का पहरा, मनचलों के लिए बना कहर

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में रोजाना बालिकाओं की सुरक्षा हेतु स्कूल टाइम पर छात्राओं पर बुरी नजर डालने और कमेंट करने वालों पर पैनी नज़र रखते हुए कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए सख्त निर्देश व साथ ही सादे वस्त्रों में तैनात पुलिसकर्मी भी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में मनचलों पर शिकंजा, अनावश्यक भीड़ पर कार्यवाही नाबालिक चालकों पर शिकंजा एवं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नैनीताल पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी,  क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, रामनगर व लालकुआ के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु स्कूलों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगाकर अराजकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

मनचलों पर शिकंजा

पुलिस टीम रोजाना स्कूल टाइम पर छात्राओं पर बुरी नजर डालने और कमेंट करने वालों पर पैनी नज़र रखते हुए कार्यवाही कर रही है।

अनावश्यक भीड़ पर कार्यवाही

स्कूलों के बाहर आवश्यक खड़े होने का स्पष्ट कारण न बता पाने पर 34 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा ₹8200 का जुर्माना जमा करवाया गया। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में अनावश्यक रूप से स्कूलों के बाहर पाए जाने पर और भी सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कुल- 08 वाहन सीज किये गए।

■  नाबालिक चालकों पर शिकंजा

थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान 03 नाबालिग बालकों द्वारा वाहन चलाने पर वाहन सीज किए गए तथा उनके परिजनों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किये गए।
■  तीनों नाबालिकों एवं पीछे बैठे अन्य 02 व्यक्तियों को बाल कल्याण अधिकारी द्वारा काउंसलिंग कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

■  जागरूकता अभियान

छात्र–छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी व  महिला  अपराध व पोक्सो एक्ट से संबंधित कानूनों की जानकारियां, साइबर अपराध की जानकारी व इनसे सतर्क रहने तथा बचने के उपाय, नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान, नशे के घातक दुष्परिणाम व नशे से जुड़े उत्तरोत्तर अपराध, ट्रैफिक नियमों एम.वी. एक्ट की जानकारी दे कर जागरूक किया गया।

Exit mobile version