Site icon Khabribox

नैनीताल: ऑपरेशन सेनीटाइज के तहत चला व्यापक सत्यापन अभियान, सत्यापन में लापरवाही पर 12 मकान मालिकों पर लगा लाखों का जुर्माना

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद में लगातार ऑपरेशन सेनीटाइज अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में बीते कल रविवार को रामनगर में सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा मनीषा मारकाना, तहसीलदार रामनगर एवं प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। जिसमे क्षेत्र को कुल 02 सेक्टरों में बाँटकर 05 टीमों का गठन किया गया। जिसमें पुलिस, IRB एवं CAPF बल के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे। अलग-अलग टीमों द्वारा रेलवे पड़ाव, उठपड़ाव, खताड़ी, गुलरघट्टी, पूछड़ी, फौजी कॉलोनी, कार्बेट कॉलोनी, तेलीपुरा आदि स्थानों में व्यापक चैकिंग की गई।

की यह कार्यवाही

📌📌📌कुल 300 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
50 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर कार्यवाही की गई।
📌📌📌12 मकान मालिकों पर 10-10 हजार के कोर्ट चालान, कुल जुर्माना 1,20,000/- रुपये।
📌📌📌38 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 10,250/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।
📌📌📌सत्यापन के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 05 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें से 04 वाहन सीज किए गए।

Exit mobile version