Site icon Khabribox

नैनीताल: वर्दी में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी के धागे में बंधा विश्वास — PRO हेमा ऐठानी ने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

नैनीताल: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान SSP की पीआरओ हेमा ऐठानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने भी पुलिस कार्यालय पहुंचकर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक (अपराध/यातायात) डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर पुलिसकर्मियों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया, जिस पर पुलिस अधिकारियों व जवानों ने उनका आभार जताया।

कहा- जनसुरक्षा और जनसेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता

​इस अवसर पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, जिम्मेदारी और अटूट विश्वास के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने दोहराया कि नैनीताल पुलिस इसी भावना के साथ आम जनमानस की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। SSP ने कहा कि जनसेवा और जनसुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Exit mobile version