Site icon Khabribox

नैनीताल: आज से आयोजित होगा ‘पागल जिमखाना’ का भव्य आयोजन, होंगी यह प्रतियोगिताएं

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में आगामी दिसंबर माह में ‘पागल जिमखाना’ का आयोजन किया जाएगा। नैनीताल में आज 15 दिसंबर को पागल जिमखाना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

पिछले 100 वर्षों से होता आया है यह आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान में इसका आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल बैंक और सेंचुरी पल्स एवं पेपर मिल के सहयोग से किया जा रहा है। बताया है कि आयोजन नगर में पिछले 100 वर्षों से होता आया है, लेकिन हाल के वर्षों में इसका आयोजन बंद हो गया था। एक बार फिर इसका आयोजन किया जा रहा है।

होंगी यह प्रतियोगिताएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम में बोरा रेस, सुई-धागा रेस, मोमबत्ती रेस, खजाना ढूंढो, धुन पहचानो, म्यूजिकल चेयर रेस, स्लो मोटरसाइकिल रेस, मटका रेस, पति-पत्नी रेस, घड़ा रेस आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएगी।

Exit mobile version