Site icon Khabribox

नैनीताल: खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौत

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत होने की खबर सामने आई है। महिला खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

हमले में महिला की मौत

जानकारी के अनुसार नैनीताल के ब्लॉक धारी के गांव तल्ली दीनी निवासी 35 वर्षीय हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह शुक्रवार को घर के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। महिला का शोर सुन परिजन लाठी-डंडे लेकर शोर मचाते हुए उसकी तरफ दौड़े। तब तक गुलदार हेमा को घसीटता हुआ जंगल की तरफ भाग गया। परिजनों ने इसकी सूचना लोगों, वन विभाग और पुलिस को दी। सर्च अभियान के दौरान घर से करीब चार किलोमीटर दूर हेमा का शव मिला। इस घटना से धारी ब्लॉक के तल्लीदीनी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

लगाए पिंजरें

वहीं पीड़ित के परिवार को वन विभाग ने 10 लाख का मुआवजा दिया है। बताया कि घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

Exit mobile version