Site icon Khabribox

नैनीताल: मल्लीताल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस टीम, मौके पर आग पर पाया नियंत्रण

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल क्षेत्र में चीनाबाबा चौराहे के पास होटल दीना के ऊपर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अचानक आग धधकने लगी। जिससे हड़कंप मच गया।

आग पर पाया काबू

यह स्कूल बन्द था। इसमें आग लगने‌‌ की सूचना पर एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीएफओ नैनीताल गौरव किरार को फायर यूनिट के साथ मौके पर भेजा। भीमताल, भवाली, हल्द्वानी से फायर ब्रिगेड की टीमें, SDRF और पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे। संयुक्त टीमों की तेज़ी और प्रोफेशनल एक्शन के चलते आग पर कम समय में नियंत्रण पा लिया गया। टीमों के अथक प्रयास, त्वरित समन्वय और रेस्क्यू ऑपरेशन से आग पर कम समय में पूरी तरह काबू पा लिया गया।
✔ किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
✔ स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
✔ अफवाहों पर ध्यान न दें—आग बुझा दी गई है, क्षेत्र सुरक्षित है।

न फैलाएं अफवाह

नैनीताल पुलिस लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना को न फैलाएँ और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें।

Exit mobile version