नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। देश दुनिया से यहां भक्त बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को दर्शन को पहुंचते हैं।
दिए यह निर्देश
जिसके दृष्टिगत अब यहां नये पैदल पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। साथ ही उत्तरकाशी जिले में वा ब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शामिल सीमावर्ती गांव जादूंग में फेस्टिव ग्राउंड शीघ्र ही अस्तित्व में आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते दिन मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य के पर्यटक स्थलों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कैंचीधाम व जादूंग में चल रहे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसके लिए यदि श्रमिकों को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तो, बढ़ाया जाए। उन्होंने कैंचीधाम, जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा, नीती और टिम्मरसैंण महादेव के विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। बताया गया कि इन स्थलों में 228 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य चल रहे हैं।