Site icon Khabribox

नैनीताल: कैंची धाम में आस्था का सैलाब, नैनीताल पुलिस सभी SP, CO सहित सभी प्रभारियों पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

​

नैनीताल: लंबे वीकेंड और श्री कैंची धाम के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के चलते नैनीताल जनपद में पर्यटकों और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर यातायात के भारी दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

यातायात व्यवस्था

जिसमें खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सड़कों पर उतरकर रूट व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को ट्रैफ़िक सुचारू रखने के कड़े निर्देश दिए।
​भीड़ को नियंत्रित करने और जाम से निपटने के लिए नैनीताल पुलिस ने 3 अक्टूबर (आज) और 4 अक्टूबर (रविवार) के लिए विशेष ‘वन-वे’ ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है।
​3 और 4 अक्टूबर का विशेष वन-वे ट्रैफिक प्लान

•  ​3 अक्टूबर (आज शाम की व्यवस्था):
◦ ​शाम 5:00 बजे के बाद ट्रैफिक को वन-वे किया गया है, जिसमें भीमताल तिराहा से वाहनों को हल्द्वानी की ओर एग्जिट कराया जा रहा है।
◦ ​शाम 5:30 बजे के बाद नैनीताल जाने वाले ट्रैफिक को लगभग 3 घंटे के लिए नियंत्रित/रोककर बाहर निकलने वाले (Exit) वाहनों को प्राथमिकता से निकाला जा रहा है।
•  ​4 अक्टूबर (रविवार शाम की व्यवस्था):
◦ ​शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (6 घंटे): हल्द्वानी व काठगोदाम (हाइडिल तिराहा, नरीमन तिराहा, काठगोदाम थाना) से नैनीताल, भीमताल और भवाली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पूरी तरह रोका जाएगा।
◦ ​इस दौरान केवल ऊपरी क्षेत्रों (नैनीताल, कैंची धाम, भीमताल, भवाली) से नीचे आने वाले (Exit) वाहनों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
◦ ​शाम 4:00 बजे के बाद इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन चालकों को पुलिस द्वारा तय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा।
​
सड़कों पर मुस्तैद पुलिस

​यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह और एसपी संचार रेवाधर मठपाल समेत सभी थाना, चौकी व सीपीयू (CPU) प्रभारी सड़कों पर डटे हैं। पुलिस द्वारा सड़कों के किनारे अवैध और अनाधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।

कैंची धाम के लिए शटल सेवा

​श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कैंची धाम और अन्य प्रमुख स्थलों पर निर्धारित पार्किंग स्थल और शटल बस सेवा संचालित की गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से कार-पूलिंग करने और निजी वाहनों के बजाय शटल सेवा का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आग्रह किया है।

​📢 नैनीताल पुलिस की अपील

1. ​अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
2. ​सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर रास्ता बाधित न करें।
3. ​वन-वे और डायवर्जन नियमों का सख्ती से पालन करें।
4. ​गलत लेन में वाहन चलाने या ओवरटेक करने से बचें।
5. ​कैंची धाम दर्शन के लिए शटल सेवा का ही प्रयोग करें।

Exit mobile version