Site icon Khabribox

नैनीताल: आस्था के धाम कैंची से खुशियों का पैगाम, एसएसपी मंजूनाथ ने पुलिस परिवार सहित नैनीताल वासियों को दी दीपावली की बधाई, सुरक्षा का भी दिलाया संकल्प

नैनीताल: कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सभी जनपदवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दी शुभकामनाएं

इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की। साथ ही आमजन से विशेष अनुरोध किया कि त्योहार की खुशियों के बीच अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। नशे में वाहन न चलाएं (Don’t Drink & Drive), सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें और खुशियां बांटें। आपकी सुरक्षा, नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है। आपकी खुशियां ही हमारी दीपावली हैं।

Exit mobile version